वास्तविकता है कि जब से (2014) भाजपा संघ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनी है तब से देश की पूरी प्रशासन व्यवस्था चरमराई है। देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हुई है सारा धन चंद पूंजीपतियों उद्योगपतियों धन्नासेठों जिसमें भाजपा संघ के लोग शामिल हैं उनके पास इकठ्ठा हो गया है अदानी अंबानी मालामाल हुए हैं फिर यही लोग चुनाव में अंधुधंध पैसा खर्च कर सत्ता में इन्हें ला कर इस धंधे को चलाए हुए हैं। सारी संस्थाएं चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट ED IT और दूसरे संस्थान अपने लोगों से भर दिए हैं। यहां तक शिक्षा संस्थानों में भी इन्हीं के लोग भरे हैं। इससे देश का सारा ढांचा चरमरा गया है। भाजपा संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हमेशा कहते हैं कि उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं बिल्कुल झूठ! वास्तविकता है भाजपा संघ की केंद्र और राज्यों की सरकारें भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। संज्ञान लेने वाला कोई नहीं है। ये लोग अपनी पीठ खुद थपथपा रहे। इलेक्ट्रोरल बॉन्ड जो भाजपा संघ गैरकानूनी तरीके से लाए और सुप्रीम कोर्ट ने 6 साल बाद इसे अवैध घोषित किया तब तक भाजपा संघ अपने अकाउंट में 10000 ( 10 हजार) करोड़ रुपये लगभग अपने अकाउंट में घूस (चंदा दो धंधा लो) के रूप में ले चुके थे और इस धन से 2019 और 2024 लोकसभा और राज्यों के चुनाव जीते। ये चुनाव ही अवैध हैं। भाजपा संघ पर बैन लगना था और इनके प्रमुखों पर केस होने हैं।
सारी संस्थाएं भाजपा संघ के लोगों से भरे हैं और ये लोग संविधान कानून को दर किनार कर भाजपा संघ को खुलेआम मदद कर रहे हैं। मुख्य मीडिया भाजपा के रंग में रंगे हैं। भाजपा संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे धर्म के नाम वोट मांगते रहे हैं यह भी कानून अपराध है। अब तो हद हो गई है प्रधानमंत्री हिंदू धर्म के आराध्यों राम कृष्ण शिव इत्यादि की भेषभूषा डाल लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। ऐसा प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए बिल्कुल संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। आज तक किसी दूसरे प्रधानमंत्री ने कभी ऐसा आचरण नहीं किया है। और शायद ही आगे कोई जुर्त करेगा।
अतः भाजपा संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और इनके मंत्री सहयोगियों के साथ पार्टी के पदाधिकारियों ने इस देश की पूरी व्यवस्था का तमाशा मनाया हुआ है। देश को सैकड़ों वर्ष पीछे धकेल दिया है। देश में अराजकता और असंतोष का माहौल है।
सभी जागरूक जिम्मेदार ईमानदार नागरिकों से निवेदन है कि इनका यानी भाजपा संघ की केंद्र और राज्यों सरकारें का सड़कों पर विरोध किया जाए। और इन्हें सत्ता से सदा के लिए बाहर किया जाए।
जय हिंद जय संविधान जय लोकतंत्र
Discover more from समता मार्ग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

















